राजनीतिक

जनता को बतायें सरकार की जनविरोधी नीतियां: नवप्रभात

डीबीएल संवाददाता।

पूर्व कांग्रेस कैबिनेट मंत्री नव प्रभात ने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी विकासनगर के नवनियुक्त पदाधिकारियों की बैठक में अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता वर्तमान सरकार की जनविरोधी नीतियों को आमजनता के बीच रखने का काम करें।

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता नव प्रभात ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को हर मतदान केंद्र पर मजबूत टीम का गठन करना है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में जनता पूरी तरह से त्रस्त है। रोजगार नहीं है, किसान परेशान है। महिलाओं का शोषण चरम पर है। देश प्रदेश की जनता सरकार की इन्हीं जन विरोधी नीतियों से बुरी तरह परेशान है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button