राजनीतिक

टिहरी लोकसभा सीट पर भाजपा की माला राज्य लक्ष्मी तो कांग्रेस से प्रीतम सिंह मैदान में

डीबीएल संवाददाता/देहरादून। लोकसभा चुनाव के लिए टिहरी लोकसभा सीट से भाजपा ने माला राज्य लक्ष्मी शाह पर दोबारा भरोसा जताया है। वहीं इस संसदीय सीट पर कांग्रेस ने प्रदेश कांग्रेस के कद्दावर नेता प्रीतम सिंह को प्रत्याशी बनाकर मैदान में उतारा है। कांग्रेस के प्रीतम सिंह इस सीट पर टिकट के प्रमुख दावेदार थे और कांग्रेस के कैडर ने भी प्रीतम सिंह को प्रत्याशी बनाने की वकालत की थी। लंबे समय तक राजनीतिक अनुभव के साथ ही जौनसार बावर व जौनपुर रवाईं में अच्छी पैठ भी प्रीतम को टिकट दिलाने के लिए मुफीद बनी।

भाजपा की माला राज्यलक्ष्मी शाह सोलहवीं लोकसभा में सांसद हैं। २०१४ के चुनावों में वे उत्तराखण्ड की टिहरी गढ़वाल सीट से भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़कर निर्वाचित हुईं थीं।

कांग्रेस के प्रीतम सिंह 1988 में चकराता ब्लाक के ब्लाक प्रमुख बने। जिसके बाद 1993 में उत्तर प्रदेश में चकराता विधानसभा से विधायक चुने गए, जबकि चार बार उत्तराखंड विधानसभा के सदस्य चुने गए हैं। वर्तमान में प्रीतम सिंह चकराता विधानसभा से विधायक हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button