राजनीतिक

किशोर पर गिर सकती है हार की गाज

देहरादून। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने विधानसभा चुनाव में शर्मनाक हार के बाद उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश संगठन में बदलाव के संकेत दिए हैं। सूत्रों का कहना है कि हार की गाज कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय पर गिर सकती है और राज्य में संगठन की कमान किसी दूसरे नेता को दी जा सकती है। कैबिनेट मंत्री प्रीतम सिंह को यह जिम्मेदारी दिए जाने की सुगबुगाहट भी सुनी जा रही है।

यूपी और उत्तराखंड में पार्टी की करारी हार को लेकर मीडिया के सवालों पर राहुल गांधी ने कहा कि हम विपक्ष में हैं, उतार चढ़ाव और हार जीत चलती रहती है। कांग्रेस भाजपा की नीतियों के खिलाफ अपनी जंग जारी रखेगी। उन्होंने कहा कि संगठन में बदलाव की जरूरत है। राज्य बनने के बाद से उत्तराखंड में कांग्रेस का यह अब तक का सबसे शर्मनाक प्रदर्शन है। उत्तराखंड में कांग्रेस सिर्फ 11 सीटों पर ही सिमट कर रह गई है। जबकि पिछले चुनाव में कांग्रेस की सीटों की संख्या 32 थी और कांग्रेस ने सरकार बनाई थी। कांग्रेस की हार के लिए किशोर उपाध्याय और हरीश रावत की अंदरूनी जंग भी एक बड़ी वजह मानी जा सकती है।

सूत्रों के हवाले से यह बात भी सामने आ रही है कि नेता प्रतिपक्ष के लिए वरिष्ठ कांग्रेसी नेता इंदिरा हृद्येश और प्रीतम सिंह का नाम चर्चा में है। यदि प्रीतम सिंह को यह जिम्मेदारी सौंपती जाती है तो प्रदेश संगठन की कमान इंदिरा हृद्येश संभाल सकती हैं।

Key Words : Uttarakhand, Dehradun, Election, Congress

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button