खेल

दून स्कूल बना अंतर विद्यालय फुटबॉल टूर्नामेंट का विजेता

प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में दून स्कूल ने मेजबान सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल को 3-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया

डीबीएल संवाददाता।

सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल के परिसर में आयोजित ग्यारहवें सेलाकुई अखिल भारतीय अंतर-विद्यालय फुटबॉल टूर्नामेंट अंडर-19 की विजेता दून स्कूल की टीम रही। छह दिनों तक चली रोमांचक प्रतियोगिता में सभी प्रतिभागी टीम के खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया

मंगलवार को प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में दून स्कूल ने मेजबान सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल को 3-0 से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। द दून स्कूल की तरफ से जय राणा, सुशील तथा उदय राणा ने 1-1 गोल किये। प्रतियोगिता के समापन समारोह के अवसर पर सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल के हेडमास्टर डॉ. दिलीप कुमार पांडा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि खेल टीमवर्क, अनुशासन के जज्बे को भी मजबूत करते हैं।

टूर्नामेंट के हेड ऑफ स्पोर्ट्स कंवलजीत सिंह धालीवाल ने कि प्रतियोगिता के सफल आयोजन का श्रेय सभी खिलाड़ियों को जाता है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को भविष्य की शुभकामनायें दीं।

प्रतियोगिता का गोल्डन बूट अवार्ड कसीगा स्कूल के अनिरुद्ध फेयर प्ले अवार्ड इंडियन पब्लिक स्कूल को प्रदान किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button