राजनीतिक
प्रदेश कांग्रेस की नई अनुशासन समिति गठित
![](https://devbhoomilive.com/wp-content/uploads/2017/03/201609061703082555_congress-will-start-yatra-from-har-ki-pauri_SECVPF.jpg)
देहरादून। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता मथुरादत्त जोशी ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय द्वारा पूर्व में गठित प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अनुशासन समिति को तत्काल प्रभाव से भंग करते हुए नई समिति का गठन किया गया है।
नई समिति में वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. केएस राणा को अनुशासन समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। महेश काण्डपाल समिति के सदस्य सचिव तथा सुशीला देवी, अशोक धींगान एवं डॉ. यूनुस चौधरी को सदस्य मनोनीत किया गया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने अनुशासन समिति के पदाधिकारी एवं सदस्यों से अपेक्षा की है कि वे अपने दायित्वों का पूरी ईमानदारी के साथ निर्वहन करेंगे।
Key Words : Uttarakhand, Dehradun, Congress, disciplinary committee, constitut